Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/17 at 9:11 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
SHARE

कबीरधाम। Chhattisgarh : पुलिस विभाग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को शादी के मंडप से ही गिरफ्तार किया गया। बहादुर सिंह पर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप हैं। यह सनसनीखेज घटना बोडला थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने हल्दी रस्म के दौरान छापा मारकर आरोपी को हिरासत में लिया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नौकरी के नाम पर ठगी का खेल –

- Advertisement -

प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी ने तीन बेरोजगार युवकों – सेवादास मानिकपुरी, मुकेश मरकाम और संदीप मेरावी को पुलिस विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि उसकी अधिकारियों से “तगड़ी सेटिंग” है और विशेष आसूचना शाखा में रिक्त पदों पर नियुक्ति करवा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इसके एवज में उसने तीनों से कुल 8.5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किए। रुपये लेने के बाद उसने युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल परीक्षण आदेश व्हाट्सएप पर भेजे। जब युवकों ने विभाग में जाकर जांच की, तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। रुपये वापस मांगने पर बहादुर सिंह ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप –
इसके अलावा, एक युवती ने भी बहादुर सिंह पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और 6 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

मंडप से गिरफ्तारी, मेहमानों में मचा हड़कंप –
पुलिस को सूचना मिली कि बहादुर सिंह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है। शादी की रस्में चल रही थीं और हल्दी समारोह के दौरान उसे हल्दी लगाई जा रही थी। उसी समय पुलिस टीम ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर मेहमानों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई –
कबीरधाम पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ ठगी, धमकी और शारीरिक शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़, दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, शारीरिक शोषण का आरोप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ गरियाबंद में तिरंगे का अभूतपूर्व जयघोष, जनसैलाब ने दिखाया देशभक्ति का रंग”
Next Article CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?