Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन: एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरूक, बांटे गए हेलमेट, बनाए गए लर्निंग लाइसेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन: एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरूक, बांटे गए हेलमेट, बनाए गए लर्निंग लाइसेंस

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/19 at 1:32 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

मैनपुर, गरियाबंद। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज मैनपुर में भव्य यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद यातायात पुलिस, आरटीओ विभाग, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया एवं आंखों की जांच की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत बाइक रैली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, आम नागरिक और पुलिस जवान शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, हेलमेट वितरण, और यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- Advertisement -

इस जागरूकता अभियान में गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आकाश सोनी और अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ने भी शिरकत की। दोनों कलाकारों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और युवाओं को ट्रैफिक नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

एसपी निखिल राखेचा ने कहा:

“यातायात नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान की हिफाज़त के लिए ज़रूरी है। इस तरह के जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हम चाहेंगे कि हर नागरिक स्वयं भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर पैकेज का झांसा देकर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, डिजायर ताज वेकेशन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार 
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाह के बाद अन्य से सम्बन्ध रखने वाली पत्नी भरण पोषण व्यय की हकदार नहीं 

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?