Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 निलंबित, 25 लाख के अवैध भुगतान का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 निलंबित, 25 लाख के अवैध भुगतान का मामला

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/22 at 4:30 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 22 मई 2025।

- Advertisement -

जिले में वित्तीय अनियमितता के एक गंभीर मामले में कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री विजेन्द्र कुमार ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्री ध्रुव पर वाहन क्रमांक CG 02-6140 (सुमो) के लिए पेट्रोल-डीजल मद में जय लक्ष्मी पेट्रोल पंप से करीब 25 लाख रुपये के अवैध बिल पास कराने का आरोप है। इस मामले में प्राप्त शिकायत की जांच, दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के कथनों के सूक्ष्म विश्लेषण के बाद आरोप सही पाए गए।

- Advertisement -

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि श्री ध्रुव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पदीय कर्तव्यों के विपरीत जाकर बिलों को पास कराया। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

- Advertisement -

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री ध्रुव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

यह कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों ने लिए सात फेरे, रायगढ़ में हुआ भव्य आयोजन
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

Latest News

निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान
Grand News May 23, 2025
शहीद मेहुल भाई को CM ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – वीरता की मिसाल है यह बलिदान
Grand News May 23, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चमत्कारिक इलाज के नाम पर युवती की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?