Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/22 at 10:23 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य के आठ सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अनुसार गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा की गई है। इसमें गरियाबंद जिला भी शामिल है। जिले के एएएम-पीएचसी जामगांव को मूल्यांकन में 91.20% के साथ प्रमाण पत्र मिला है।

 

- Advertisement -
Ad image

राज्य के आठ सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाणन पत्र मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई है। सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। राज्य के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्ता प्रमाणन मिलना बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने कहा कि केंद्रीय टीम के जांच में स्वास्थ्य केंद्रों ने सभी मापदंड पूरा किया है। इसकी केन्द्रीय टीम ने भी इसकी सराहना की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक इन संस्थानों का राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन 5 से 10 मई 2025 के बीच किया गया, जिसमें वे बाह्य मूल्यांकनकर्ताओं की टीम द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानदंडों पर खरे उतरे। इन संस्थानों ने उच्च अंक प्राप्त करते हुए प्रमाणन प्राप्त किया, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

एनएचएसआरसी के सलाहकार जे. एन. श्रीवास्तव द्वारा 14 मई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के इन आठ संस्थानों ने बाह्य मूल्यांकन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित मानकों को पूरा किया और राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता मान्यता प्राप्त की। उन्होंने पत्र के माध्यम से राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि ये संस्थान गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए अनुशंसित सुधार क्षेत्रों पर कार्य करेंगे।

 

प्रमाणन प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की सूची 

एएएम-पीएचसी कोडगर (GPM) – 87.49%

पीएचसी भानसोज (रायपुर) – 90.33%

एएएम-पीएचसी बारियो (बलरामपुर) – 86.39%

एएएम-यूपीएचसी चहवानी (दुर्ग) – 89.60%

एएएम-यूपीएचसी बघेरा (दुर्ग) – 91.10%

एएएम-पीएचसी जामगांव (गरियाबंद) – 91.20%

एएएम-पीएचसी धोभर (GPM) – 87.45%

एएएम-एसएचसी बलोदा ए (जांजगीर-चांपा) – 91.67%

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, NQRS प्रमाण पत्र, सीएम विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Next Article CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Latest News

CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल शुरू
CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल
जांजगीर-चांपा June 13, 2025
COVID UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 15 मरीज स्वस्थ, एक्टिव केस घटकर 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 6 मरीज, 1 ICU में
COVID UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 15 मरीज स्वस्थ, एक्टिव केस घटकर 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 6 मरीज, 1 ICU में
Breaking News कोरोना अपडेट छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
BREAKING: ईरान संकट के चलते एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला गया, कुछ फ्लाइट्स वापस लौटाई गईं
BREAKING: ईरान संकट के चलते एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला गया, कुछ फ्लाइट्स लौटाई गईं वापस
NATIONAL विदेश विश्व June 13, 2025
Ahmedabad Plane Crash: 265 लोगों की मौत, पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर
Ahmedabad Plane Crash: 265 लोगों की मौत, पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर
Breaking News छत्तीसगढ़ देश June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?