Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मैनपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, खादी उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS : मैनपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, खादी उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/22 at 8:23 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद / मैनपुर। CG NEWS :छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय आज बुधवार को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होने मैनपुर में संचालित खादी उत्पादन केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामोद्योग से जुड़े से महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा परिचर्चा भी किया। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का मैनपुर प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। दोपहर 4 बजे मैनपुर सामुदायिक भवन के सामने स्थित खादी केंद्र पहुंचे जहां कार्यरत कर्मचारी एंव महिला कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी अब आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन गयी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के हर मंच पर भारत की राष्ट्रीय विरासत खादी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खादी उत्पादन केवल रोजगार का माध्यम न होकर ग्रामीण आत्मनिर्भरता की पहचान बने। उन्होंने केंद्र की उत्पादन स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, कारीगरों की संख्या, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा की।

- Advertisement -
Ad image

पश्चात् मैनपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनो से मुलाकात किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री की सोच है कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना गांवों से शुरू हो, और खादी इस अभियान की रीढ़ बने। उनके मार्गदर्शन में हमें यह दायित्व मिला है और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे निभाएंगे। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न को छत्तीसगढ़ सरकार जमीनी स्तर पर साकार कर रही है। खादी को लेकर लोगों में नई जागरूकता आई है और युवाओं में इसका आकर्षण बढ़ा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, महामंत्री दिलीप साहू, भाजपा आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री पुलस्त शर्मा, श्रीमती नंदनी नेताम, सरिता ठाकुर, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, मैनपुर सरपंच हनीता नायक, सुहागा पांड़े हेमेश्वरी कश्यप, हेमंत साहू, नंदकिशोर चौबे, विशेश्वर सिक्का, जनक यादव, मनोज निर्मलकर, निमेश सिन्हा, अजय बघेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा में मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
Next Article CG NEWS: अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Latest News

CG NEWS: प्लेन क्रैश में मृतकों को क्षत्रिय कल्याण महासभा ने दी भाव​भीनि श्रद्धांजलि l
Grand News छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG NEWS: बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
Road Accident News: राजिम में तेज रफ्तार का कहर — पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Grand News June 13, 2025
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.740 लीटर अवैध देशी मसाला शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?