Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा में मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS: भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा में मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/22 at 8:14 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा महावीर नगर स्थित अटल उद्यान से प्रारंभ होकर अमलीडीह हनुमान मंदिर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप सहित ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू मुख्य रूप से शामिल हुए,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय एवं भारतीय जवान जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

 

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार बड़ी संख्या में आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है इससे एकजुटता, देशभक्ति, सहित राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी, हम सभी एक हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वही ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू,जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ग्रामीण विधानसभा समन्वयक लीलाधर चंद्राकर,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद,जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद अनामिका सिंह,विनय निर्मलकर, गायत्री नवरंगे, प्रभा विश्वकर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विलास सुतार, मेघुराम साहू, संजय नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article CG NEWS : मैनपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, खादी उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण

Latest News

Road Accident News: राजिम में तेज रफ्तार का कहर — पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Grand News June 13, 2025
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.740 लीटर अवैध देशी मसाला शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 13, 2025
CG NEWS: फिंगेश्वर क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाइवा जप्त
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG NEWS: अहमदाबाद फ्लाइट हादसे में दिवंगत 265 लोगों को गरियाबंदवासियों ने मोमबत्तियों की लौ से दी श्रद्धांजलि, नम आंखों से प्रार्थना में डूबा रहा तिरंगा चौक
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?