Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “खादी केवल कपड़ा नहीं, आत्मनिर्भरता का प्रतीक है; गांवों से आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर रही है साय सरकार – गरियाबंद-मैनपुर दौरे में बोले ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

“खादी केवल कपड़ा नहीं, आत्मनिर्भरता का प्रतीक है; गांवों से आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर रही है साय सरकार – गरियाबंद-मैनपुर दौरे में बोले ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय”

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/22 at 3:28 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय बुधवार को गरियाबंद और मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित खादी उत्पादन केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्री पाण्डेय दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचे, जहां से वे खादी केंद्र पहुंचे और कार्यरत कर्मचारी एंव महिला कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खादी उत्पादन केवल रोजगार का माध्यम न होकर ग्रामीण आत्मनिर्भरता की पहचान बने।

- Advertisement -

निरीक्षण के बाद श्री पाण्डेय ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े स्थानीय उद्यमियों से भी संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभवों को जाना, समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि बोर्ड उनकी जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग से जुड़े छोटे-छोटे प्रयासों को बड़े स्तर पर आगे लाने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता की तारीफ

बातचीत के दौरान श्री पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि—

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को नई दिशा मिली है। उन्होंने न केवल इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, बल्कि इसे राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बनाने का प्रयास भी किया है। मुख्यमंत्री की सोच है कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना गांवों से शुरू हो, और खादी इस अभियान की रीढ़ बने। उनके मार्गदर्शन में हमें यह दायित्व मिला है और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे निभाएंगे।”

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्रीईद नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न को छत्तीसगढ़ सरकार जमीनी स्तर पर साकार कर रही है। खादी को लेकर लोगों में नई जागरूकता आई है और युवाओं में इसका आकर्षण बढ़ा है।

मैनपुर केंद्र का भी किया निरीक्षण
श्री पाण्डेय दोपहर बाद मैनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने स्थानीय खादी केंद्र का निरीक्षण किया और उत्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, कच्चा माल और विपणन जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर ग्रामोद्योग को सशक्त किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा:

“हमारा उद्देश्य सिर्फ रोजगार देना नहीं है, बल्कि सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। खादी केवल कपड़ा नहीं, यह एक संस्कृति है – और इसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
इस दौरान ये रहे उपस्थित – जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार नपा अध्यक्ष रिखी राम यादव वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव हुंडल आशीष शर्मा सागर मयानी राधे श्याम सोनवानी पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू सभापति रेणुका साहू एंव अन्य कार्यक्रता उपस्थित रहे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, चार के छिपे होने की मिली थी सुचना, गोलीबारी जारी
Next Article CG News: जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्काल कार्रवाई: चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Latest News

CG NEWS: आम लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : डैम में नहाने गई मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 22, 2025
CG NEWS: घिरघौली में संचालित अवैध ईंट भट्ठा मामला: पत्रकारों की शिकायत व खबर प्रकाशन के बाद तत्काल जांच में पहुंचे अधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?