Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/24 at 1:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

डेस्क। BREAKING NEWS : हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव की अचानक मौत हो जाने से स्तब्ध है। मुकुल देव को हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। वह 54 वर्ष के थे।

जानकारी के मुताबिक मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

- Advertisement -
Ad image

उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म दिव्या दत्ता के साथ ‘अंत द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।

- Advertisement -

मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास के एक गांव से जुड़ी थीं। उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे।

- Advertisement -

मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था। फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी।

TAGGED: Breaking News, अभिनेता मुकुल देव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Suicide News : 'मां मैंने चिप्स नहीं चुराए... फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या Suicide News : ‘मां मैंने चिप्स नहीं चुराए… फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Next Article CG NEWS : ड्यूटी के दौरान दूसरी जगह रायफल छोड़कर सोता रहा आरक्षक, लापरवाही पर एसपी ने लिया बड़ा एक्शन  

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में पुलिसकर्मियों और जनता के लिए मेगा हेल्थ कैंप, DGP अरुण गौतम ने की शुरुआत
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG NEWS: गोपनाथ निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप
Grand News महासमुंद June 14, 2025
CG BREAKING : कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, नाबालिग और बैल की मौके पर मौत
CG BREAKING : कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, नाबालिग और बैल की मौके पर मौत
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
WTC Final 2025 : अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया हराकर रचा इतिहास, 27 साल बाद जीती ICC ट्रॉफी, सिर से हटा ‘चोकर्स’ का टैग
Grand News June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?