Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/24 at 9:03 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

छुरा, गरियाबंद | 24 मई 2025

जनपद पंचायत छुरा द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सहायक राजकुमार यादव को सेवा से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों व नियमों के तहत की गई है।

- Advertisement -
Ad image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादव द्वारा ग्राम पंचायत मेडकीडबरी में द्वितीय जियोटैगिंग कार्य में अनियमितता बरती गई। उन्होंने दूसरे व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान को जियोटैग करते हुए प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कराया। यह कार्य हितग्राही से मिलीभगत कर व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से किया गया, जिसे प्रशासन ने लोकहित के विरुद्ध और न्यायोचित न मानते हुए अनुशासनहीनता माना।

- Advertisement -

इस मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2004 (संशोधित 2012) एवं आयुक्त, मनरेगा राज्य कार्यालय के निर्देश क्रमांक 3788 दिनांक 28.09.2018 के तहत दोषी पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक गरियाबंद के अनुमोदन उपरांत राजकुमार यादव को पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी किया गया।

- Advertisement -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुरा ने आदेश जारी करते हुए श्री यादव को उनके पद से हटाने के साथ समस्त मनरेगा दस्तावेज ग्राम सचिव को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला पंचायत, सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत मेडकीडबरी को सूचनार्थ भेज दी गई है।

यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : महेश कश्यप और घनश्याम मरकाम बनाए गए भाजपा मंडल मैनपुर के महामंत्री
Next Article  UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?