Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 25 May 2025 : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, परिवर्तन योग का मिलेगा फायदा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्मराशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 May 2025 : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, परिवर्तन योग का मिलेगा फायदा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/25 at 8:02 AM
Jagesh Sahu
Share
8 Min Read
Aaj Ka Rashifal 7 मई 2025 : जानिए मेष, तुला, कुंभ और अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Rashifal 7 मई 2025 : जानिए मेष, तुला, कुंभ और अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
SHARE

मेष राशि, आपका दिन लाभदायक रहेगा

- Advertisement -

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ अटके काम को पूरा करना होगा। सामाजिक काम से जुड़े लोगों को आज पद प्रतिष्ठा का फायदा मिल सकता है। आपको आज किसी धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप किसी मित्र या संबंधी से मिलने जा सकते हैं। कहीं घूमने का भी आज प्लान बन सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

वृषभ राशि,मित्रों से सहयोग मिलेगा

- Advertisement -

बिजनेस करने वाले वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उस पर आज प्रयास भी करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने में शिक्षक और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता पिता से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सुख साधनों का भी आनंद मिलेगा।

 

मिथुन राशि,मित्रों और संबंधियों से मिलना हो सकता है

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपके घर आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप आज किसी सगे संबंधी से भी मिल सकते हैं। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग भरपूर मिलता दिख रहा है। आपको आज अपना फंसा हुआ धन निकालने के लिए काफी परिश्रम और प्रयास करना होगा।

 

कर्क राशि,सेहत का ध्यान रखें

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा लेकिन परिश्रम भी करना होगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर आप बहुत ज्यादा तनाव ले सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होने वाला हैं।

 

सिंह राशि,रुका काम आज पूरा होगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज अपनी शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। प्रतियोगिता में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कारोबार में आज लाभ मिलेगा। लेकिन आज बिजली के उपकरण पर धन खर्च करना होगा।माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। एक साथ कई काम निपटाने से थकान हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा।

 

कन्या राशि,मनपसंद भोजन मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज रविवार का दिन अपनी ऊर्जा और क्षमताओं से लाभ पाने का रहेगा। नई संपत्ति खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। और आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा। दोस्तों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है।

 

तुला राशि,माता की सेहत का ध्यान रखें

तुला राशि के लोगों को आज एक साथ कई मामलों पर काम करना होगा। आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको आज अधिक प्रयास करना होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए, उनकी कोई पुरानी समस्या आज फिर उभर सकती है। किसी निकट संबंधी की वजह से आज आपका मूड खराब हो सकता है। आपको आज शॉपिंग पर धन खर्च करना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका दिन आनंददायक बीतेगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि,पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा

आज रविवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। आप कुछ व्यावसायिक योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। परिवार में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आप बातचीत के जरिए उसे खत्म करने में सफल रहेंगे। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। आपको आज जोखिम वाले काम से परहेज रखना चाहिए। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

 

धनु राशि,लाभ के अवसर मिलते रहेंगे

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान पाएंगे। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे, तो काम अटक सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।

 

मकर राशि,सुख साधनों पर धन खर्च होगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन सकारात्मक रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी आज अनुकूल बना रहेगा। आपको परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। आपको आज किसी पड़ोसी से मदद मिलेगी। भाई बहनों की मदद से आपको आज फायदा हो सकता है। वाहन पर भी आज आपको खर्च करना होगा। सुख साधनों पर भी आज आपका धन व्यय होने वाला है।

 

कुंभ राशि,संपत्ति का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद होगा। आप आज परिवार के सदस्यों की मदद से कोई जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है। आज आज दिन के दूसरे भाग में परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक यात्रा भी संभव है। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की मदद करनी होगी। गृह निर्माण के काम में आज आपको लाभ मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।

 

मीन राशि,दिन उलझन भरा रहेगा

आज रविवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए उलझन भरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढना होगा। आप आज वाहन सुख पाएंगे और वाहन पर धन भी खर्च करेंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज सजग होकर रहना चाहिए। शिक्षा के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे।

 

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 25 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Next Article CG Crime : जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया जिक्र, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Grand News May 25, 2025
निलंबित
CG NEWS : दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड 
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : सिंदूर शौर्य यात्रा और सभा का आयोजन  
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मांढर के समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, 1000 आवेदन हुए प्राप्त 
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?