Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कोडार डैम के पास भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनामहासमुंद

CG NEWS : कोडार डैम के पास भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/25 at 5:25 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महासमुंद। CG NEWS : जिले से में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार डैम के पास एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार कार RJ 09 CD 1008 सड़क किनारे खड़ी हाइवा CG 13 BD 7222 से जा टकराई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस के अनुसार, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी खुशबू कुमारी, 6 साल के बेटे ध्रुव अभिषेक, माता-पिता अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी कोडार डैम के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई।

- Advertisement -

इस हादसे में चंदन के माता-पिता अवध किशोर पांडेय और चित्रलेखा पांडेय के साथ-साथ चालक ईश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाइवा बिना किसी चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे खड़ी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हाइवा की यह लापरवाही हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। तुमगांव पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (लापरवाही), 125(a) (जान जोखिम में डालना), 106(1) (उपेक्षा से मृत्यु) और मोटर वाहन अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत मामला दर्ज किया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, महासमुंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: नगर निगम की दुकानों के बढ़े किराये को लेकर व्यापारी नाराज,2016 के अधूरे प्रस्ताव के आधार पर की जा रही वसूली
Next Article CG NEWS: भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा

Latest News

CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : देह व्यापर में शामिल होटल के संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक हो चुकी कुल 8 गिरफ्तारी 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?