Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS: भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/25 at 5:58 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष  शर्मा ने भोरमदेव मन्दिर पहुच कर किया विशेष पूजा अर्चना

- Advertisement -
Ad image

कवर्धा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा है कि कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, और भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। कवर्धा प्रवास के दौरान शर्मा ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और बाबा भोरमदेव से प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की।
शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के मार्गदर्शन व विशेष प्रयासों से भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कबीरधाम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। इस राशि से भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा मंदिर और सरोदा बांध जैसे स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, पर्यटन मंडल के अधिकारियों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस परियोजना को अंतिम रूप दिया गया है।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार जल शुद्धिकरण (वाटर ट्रीटमेंट) की ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कर उसे भव्य और सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत छह भव्य प्रवेश द्वार, नागद्वार, पार्क, संग्रहालय, परिधि दीवारों का संवर्धन, नई सीढ़ियों का निर्माण, पिलर हॉल, चिल्ड्रन पार्क, प्रसाद मंडप, अनुष्ठान भवन, यज्ञ स्थल, शौचालय, मेला ग्राउंड की ओर से पार्किंग सहित प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
मंदिर के समीप एक आधुनिक संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है, जो वर्तमान संग्रहालय से चार से पांच गुना बड़ा होगा। श्रद्धालुओं के लिए जूते रखने की व्यापक व्यवस्था, तालाब क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, म्यूजिकल फाउंटेन, जल संरक्षण की व्यवस्था, भंडारा भवन, कांवड़ियों के लिए डोम, छायायुक्त सीढ़ियां, मंच, पार्किंग और कई अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
बैठक के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश तथा जिले सुप्रसिद्व पर्यटन स्थल सरोदा दादर(चिल्फी घाटी) में बने पर्यटन रिसोर्ट का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
TAGGED: @RAIPUR, # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कोडार डैम के पास भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत
Next Article CG NEWS: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – – 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

Latest News

अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
BCCI: बेंगलुरु विजय समारोह विवाद के बाद BCCI सख्त, समिति बनाकर 15 दिन में गाइडलाइन बनाने का फैसला
Grand News खेल June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?