Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/25 at 10:33 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS: नंदनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में चल रहे समर कैंप के तहत विश्व जैव विविधता दिवस (22 मई) और विश्व टर्टल दिवस (23 मई) के अवसर पर  एक विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रकृति, पारिस्थितिकी और वन्यजीवों के संरक्षण की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पहले दिन विद्यार्थियों को जैव विविधता का महत्व, खाद्य श्रृंखला में उसकी उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन में योगदान के बारे में चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई। इससे बच्चों को छोटे से छोटे जीव जो पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जंगल सफारी भ्रमण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण जैसे विविध वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखा और उनके व्यवहार, आवास व पारिस्थितिकी में योगदान को प्रत्यक्ष अनुभव किया।

- Advertisement -
Ad image

दूसरे दिन विद्यार्थियों को स्टार टॉर्टल व रेड स्लाइडर कछुओं से परिचय कराया गया। उनकी शारीरिक संरचना, जीवनशैली और पारिस्थितिक भूमिका पर केंद्रित सत्र ने विद्यार्थियों की जलचर जीवों के प्रति समझ और संवेदनशीलता को करीब से जाना। इस आयोजन का सफल संचालन नंदनवन नेचर एजुकेशन की टीम के  चंद्रमणी साहू,  उपेंद्र साहू,  जावेद,  संतोष यादव और  सूरज साहू ने किया। उन्होंने चर्चा-परिचर्चा और जीवंत उदाहरणों से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

संचालक नंदनवन जंगल सफारी  तेजस शेखर ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण केवल वैज्ञानिकों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना उत्पन्न करना, एक बेहतर भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने न केवल सीखा, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव को महसूस भी किया।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Next Article Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 May 2025 : जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Latest News

Raipur News: रायपुर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे का काम रफ्तार पर — अब सिर्फ 6 घंटे में तय होगा सफर!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 17, 2025
Road Accident: हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में टक्कर, 40 वर्षीय दूध व्यापारी की दर्दनाक मौत
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 17, 2025
Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्‍छा रहेगा आजका दिन, अपना राशिफल पढ़ें और जानें आज आपके लिए क्‍या रहेगा खास
राशिफल June 17, 2025
Today Horoscope: आज का राशिफल -17 जून: सावधान! आज इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट, और इनका चमकेगा नसीब — अभी देखिए अपना राशिफल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?