Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, नारी शक्ति को नमन कर किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG News : महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, नारी शक्ति को नमन कर किया सम्मानित

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/27 at 9:21 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
SHARE

CG News : जनपद पंचायत धरसींवा में आज महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया था जिसे विधानसभा के लाडले विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी शामिल हुए और नारी शक्ति को नमन कर उन्हें सम्मानित किए। महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर जी कि 300 वीं जयंती के अवसर पर शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी इन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। वे एक कुशल प्रशासक और शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में राज्य में समृद्धि और विकास लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अहिल्याबाई होल्कर जी को एक आदर्श शासक के रूप में जाना जाता है। उनके जीवन और कार्यों ने भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।उनके द्वारा किए गए महान कामों के लिए उनके सम्मान में भारत सरकार की तरफ से 25 अगस्त साल 1996 में एक डाक टिकट भी जारी भी किया गया हैं। इसके अलावा रानी अहिल्याबाई जी के आसाधारण कामों के लिए उनके नाम पर एक अवॉर्ड भी स्थापित किया गया हैं|वे भारतीय संस्कृति की मूर्तिमान प्रतीक थीं। कितने आपत्ति के प्रसंग तथा कसौटियों के प्रसंग उस तेजस्विनी पर आए, लेकिन उन सबका बड़े धैर्य से मुकाबला कर धर्म संभालते हुए उन्होंने राज्य का संसार सुरक्षित रखा, यह उनकी विशेषता थी। उन्होंने भारतीय संस्कृति की परंपराएं सबके सामने रखीं। भारतीय संस्कृति जब तक जाग्रत है, तब तक अहिल्याबाई जी के चरित्र से ही हमें प्रेरणा मिलती रहेगी।अहिल्याबाई होल्कर जी ने ही कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक अनेक मंदिर, घाट, तालाब, दान संस्थाएं, भोजनालय, धर्मशालाएं, बावरिया इत्यादि का निर्माण करवाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने युद्धों को टाला, शांति कायम रखी और अपने राज्य को ऐसे समय में खुशहाल बनाया|उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। रानी अहिल्याबाई जी हमेशा अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के बारे में सोचती रहती थी, इसके साथ ही वे गरीबों और निर्धनों की संभव मद्द के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं की स्थिति पर भी खासा काम किया और उनके लिए उस वक्त बनाए गए कानून में बदलाव भी किया था।उन्होंने युद्धों को टाला, शांति कायम रखी और अपने राज्य को ऐसे समय में खुशहाल बनाया, जबकि भारत का ज्यादातर हिस्सा उथल-पुथल की हालत में था इसलिए यह ताज्जुब की बात नहीं कि आज भी भारत में सती की तरह पूजी जाती हैं रानी अहिल्याबाई होल्कर जी।

 

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा जी ने सभी नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्हे सम्मानित किया। आज के इस कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, चंद्रकांति वर्मा, सविता चंद्राकर, शकुंतला ढिलेन्द्र यदु, दिनेश खुटे, राकेश यादव जी, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील शर्मा भारत सोनी जी, हरिशंकर वर्मा, रामखिलावन वर्मा एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

TAGGED: cg news, विधायक अनुज शर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ABVP के सांस्कृतिक प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा 
Next Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, सीएम साय बोले – वित्त विभाग को भेजा गया है प्रस्ताव

Latest News

सादगी में नेतृत्व की मिसाल बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिमगा के ढाबे पर आमजन के बीच बैठकर लिया स्थानीय व्यंजनों का स्वाद,सुशासन तिहार की व्यस्तता के बावजूद जनता से आत्मीय संवाद को दी प्राथमिकता
Grand News May 28, 2025
May 28, 2025
Grand News May 28, 2025
CG News : डॉक्टर के खुदकुशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किए थे वायरल
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 27, 2025
CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?