जशपुर। CG NEWS : विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की एक महिला की सर्पदंश से हुई मौत ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण अंचल में व्याप्त अंधविश्वास की पोल खोल दी है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव की है जहां 49 वर्षीय सनारी बाई कोरवा अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी।
दरम्यानी रात लगभग 3 बजे उसे एक ज़हरीले करैत सांप ने बाएं कंधे पर डस लिया। सर्पदंश के बाद गंभीर स्थिति में होते हुए भी सनारी बाई तात्कालिक चिकित्सकीय सहायता लेने के बजाय अंधविश्वास की ओर झुक गई। वह अपने नाती के साथ लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर एक बैगा के पास पहुंची। वहां घंटों झाड़फूंक चलता रहा जिससे काफी कीमती समय बर्बाद हो गया।