Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ABVP के सांस्कृतिक प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

GRAND NEWS : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ABVP के सांस्कृतिक प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/27 at 9:23 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। GRAND NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के अंतर्गत प्रदर्शनी विभाग द्वारा तैयार किया गया, सांस्कृतिक प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी मंडप छत्तीसगढ़ की ग्रामीण, और जनजातीय जीवन-शैली को प्रतिबिंबित करता है। हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ, ढोकरा कला की मूर्तियाँ, स्थानीय वाद्य यंत्र, मां सरस्वती की प्रतिमा और एक भव्य चित्र स्थली इस मंडप की विशिष्टताएँ हैं। यह प्रदर्शनी नौ विषयों पर आधारित है, जिनमें भगवान राम के ननिहाल से लेकर पंडवानी, रामनामी परंपरा और छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का इतिहास सम्मिलित हैं। वहीं इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और समाजसेवी बसंत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

- Advertisement -

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदर्शनी की सराहना की और लोगों से ज्यादा से ज्यादा प्रदर्शनी का अवलोकन करने की बात कही।

- Advertisement -

प्रदर्शनी के अन्य खंडों में विद्यार्थी परिषद की छह माह की प्रमुख गतिविधियों — जैसे राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद, जनजातीय छात्र संसद, पूर्वोत्तर युवा छात्र संसद और छात्रा संसद — को दर्शाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा, पंच परिवर्तन एवं प्रा. यशवंतराव केलकर के जीवनदर्शन को भी विशेष स्थान मिला है। 2025 में रानी अबक्का की 500वीं जयंती और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके योगदान को भी प्रेरणादायक रूप में प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया है।

 

प्रदर्शनी उद्घाटन के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, “ऐसी प्रदर्शनी न केवल संस्कृति के संरक्षण का माध्यम होती हैं अपितु यह आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करती है। विद्यार्थी परिषद् का यह प्रयास वास्तव में प्रेरणास्पद है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि आधे घंटे का समय निकालकर प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें। संगठन की सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता इस प्रदर्शनी के हर खंड में परिलक्षित हो रही है।”

 

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Realme ने लॉन्च किए 7,000mAh बैटरी वाले दो धांसू फोन, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स
Next Article CG News : महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, नारी शक्ति को नमन कर किया सम्मानित

Latest News

CG NEWS : टीकाकरण के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा, शादी के सात साल बाद गुंजी थी किलकारी  
कवर्धा छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Bollywood Breaking: धनुष और नागार्जुन की ‘Kuberaa’ में होगी तगड़ी टक्कर — ट्रेलर देख फैंस बोले- Blockbuster पक्की!
bollywood Grand News मनोरंजन June 17, 2025
Bollywood Breaking: प्रभास की ‘The Raja Saab’ का टीज़र रिलीज — हॉरर-कॉमेडी अवतार में लौटे ‘डार्लिंग’
Grand News मनोरंजन June 17, 2025
Interesting News: “पापा जैसी उम्र का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन, बारात लौटी बैरंग! प्रयागराज में मंडप बना हंगामे का अखाड़ा”
Grand News June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?