Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 28 May 2025 : आज वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वाले के लिए रहेगा लाभदायक दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्मराशिफल

Horoscope Today 28 May 2025 : आज वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वाले के लिए रहेगा लाभदायक दिन

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/28 at 8:08 AM
Jagesh Sahu
Share
8 Min Read
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
SHARE

मेष राशि,दूसरे स्रोतों से लाभ मिलेगा

- Advertisement -

आज बुधवार का दिन मेष राशि के कारोबारी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना के शुरू करने का प्रयास कर रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा लेकिन सलाह है कि अपने रिश्ते में शक को आने से बचाएं। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि,शत्रुओं से सतर्क रहें

- Advertisement -

आप सामाजिक गतिविधियों में भी आज शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी काम के लिए सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया ज सकता है। आप आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप आज शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।

- Advertisement -

 

मिथुन राशि, प्रियजनों से अच्छी खबर मिलेगी

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज अपने बिजनेस में कमाई का बेहतरीन मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी कुशलता और चतुराई से भी दिन के दूसरे भाग में आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके सम्मान में आज वृद्धि होगी। आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें, मजाक बन सकते हैं।

 

कर्क राशि,नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से भी आज लाभ पाएंगे।

सिंह राशि,सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी

यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपके रिश्ते का तनाव दूर होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर में आज किसी शुभ काम का आयोजन हो सकता है अथवा इसकी योजना बन सकती है।

 

कन्या राशि,सहयोगियों के सहयोग से काम पूरा होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि और योग्यता से लाभ पाने का रहेगा। आप आज बिजनेस और आर्थिक योजनाओं में परिश्रम और प्रयास से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आज आपको अपना काम समय पर पूरा करना होगा और इस काम में आपको सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग बैंक से लोन लेना चाहते हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।

 

तुला राशि,रोमांटिक दिन, रुका काम पूरा होगा

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए रोमांचक और सुखद रहेगा। आप आज रोमांटिक समय बिताएंगे। आपका कामकाज भी आज अच्छा चलेगा। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी आज पूरा ध्यान देंगे। आप अपने व्यवसाय संबंधी कार्यों में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपको आज अपनी कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि,मान सम्मान में वृद्धि होगी,निर्णय संभलकर लें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको बच्चों की ओर से आज खुशी मिलेगी। आपको आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि,नए काम की शुरुआत कर सकते हैं

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन सूर्य बुध की युति से लाभदायक और सफलतादायक रहेगा।आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में कर पाएंगे जिसका आपको दीर्घकालीन फायदा भी होगा। अगर आप कोई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहने वाला है, आप चाहें तो नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार से आज माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

मकर राशि,ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के मामले में अपने दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई काम पूरा न होने से मायूस और निराश हो सकते हैं। माता पिता की सेहत को लेकर आपको ध्यान रखना होगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि,परेशानियों से राहत पाएंगे, जिम्मेदारियों को बांटे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उन्हें आज कोई बड़ी डील मिल सकती। प्रेम संबंध के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा और आपके परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। आप अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने ऊपर कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारी न लें, काम की जिम्मेदारियों को बांटना भी चाहिए।

मीन राशि,आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। आपकी अपने कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और विवेक से फैसला लेना होगा, दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको आज बचना चाहिए। बच्चों पर आज अधिक दबाव नहीं बनाएं नहीं तो आपके बीच तनाव हो सकता है।

 

TAGGED: Horoscope Today 28 May, Horoscope Today 28 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2025 समापन समारोह समर्पित वीर जवानों को, गूंजेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जयघोष, ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को पूरा भारत देगा स्टेडियम से सलामी
Next Article IPL 2025 LSG vs RCB : जितेश शर्मा की कप्तानी पारी से जीता बेंगलुरु, अब क्वालीफायर-1 में पंजाब से होगा भिड़ंत

Latest News

RAIPUR NEWS : नरैया तालाब के डिवाइड से टकराई कार, सरकारी वाहन में गाड़ी चलाना सीख रहा था स्मार्ट सिटी का कर्मचारी, ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता से कहा – वीडियो मत बनाओ नौकरी चली जाएगी
Grand News May 29, 2025
CG NEWS : मंडल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में भाजपा सख्त, 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित 
छत्तीसगढ़ धमतरी May 29, 2025
CG NEWS : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम 
छत्तीसगढ़ जशपुर दुर्घटना May 29, 2025
CG NEWS : एनीकट में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद, इलाके में शोक का माहौल
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?