Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटना

CG NEWS : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/29 at 1:20 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

जशपुर। CG NEWS : पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की समाप्ती के बाद घर ( जशपुर जिला ) लौटे BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक BSF जवान कुलवंत पन्ना जो दो दिनों पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार के निवासी बीएसएफ जवान 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना BSF की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ थे। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए थे। जवान कुलवंत पन्ना अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहे थे। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही गिनाबहार गौठान के पास पुलिया के समीप उनकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया के पीलर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पुलिया के नीचे गिरा पाया। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और अधिक रक्तस्राव हो रहा था।

- Advertisement -

घटना की जानकारी उनके छोटे भाई जोनिक पन्ना और मंझले भाई आसीत पन्ना को दी गई, जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से ग्रामीणों की मदद से घायल कुलवंत को कुनकुरी शासकीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें होलीक्रास अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बटालियन में कार्यरत उनके सहकर्मी और मित्र विशाल कुमार एवं विक्रांत मिंज जो इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं, वे भी तुरंत कुनकुरी अस्पताल अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

क्षेत्र में कुलवंत की मौत को लेकर शोक की लहर दौड़ गई। उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया जवान की मौत मामले में कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बरटोली गांव में वीर सपूत के असमय निधन से परिवार सहित पूरा गांव शोक मे है।

 

- Advertisement -

 

 

TAGGED: #छत्तीसगढ़, BSF जवान, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ऑपरेशन सिंदूर, कुलवंत पन्ना, जशपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : एनीकट में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद, इलाके में शोक का माहौल
Next Article CG NEWS : मंडल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में भाजपा सख्त, 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित 

Latest News

CG News : बेटियों ने बदल दी समाज की सोच: मां को दिया कंधा, निभाई अंतिम रस्में
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 30, 2025
CG News : गरीबों के आशियानों पर भू-माफिया का आतंक, फर्जी कागजात के आधार पर कर लिया कब्जा
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 30, 2025
CG News: धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, 8 साल की बच्ची की हुई मौत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?