आरंग। CG News : आरंग विधानसभा के ग्राम भैंसा में “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास” की मूल भावना को आत्मसात करते हुए सुशासन तिहार 2025 का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर आज से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री. तोखन साहू साहू, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा वर्मा, धर्मगुरु परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब और आरंग के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा –
“सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में पारदर्शी शासन व्यवस्था, योजनाओं की शुचिता और जनउत्तरदायित्व का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद और उनकी जरूरतों के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उपकरण, किट और दस्तावेज प्रदान किए गए। साथ ही विकसित कृषि संकल्प अभियान की पुस्तिका का विमोचन कर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा –
“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का नेतृत्व न केवल दृढ़ है, बल्कि बेहद संवेदनशील भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनहित को सर्वोपरि रखा है। उनकी पारदर्शी और जनकल्याणकारी नीतियों के चलते आज प्रदेश की जनता योजनाओं का सीधा लाभ ले रही है। आरंग सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में सुशासन की यह ऊर्जा पहुंच रही है, जो केवल एक दूरदर्शी नेतृत्व से ही संभव है।”
आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की माँग पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
1. 55 लाख रूपए की लागत से ग्राम भैंसा में उच्चस्तरीय पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार
2. 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम अमोदी में पाइपलाइन विस्तार
3. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 75 लाख रूपए।
4. भैंसा में हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75.23 लाख रूपए।
5. भैंसा हाईस्कूल भवन के अहाता निर्माण 18 लाख रूपए
6. हाईस्कूल के शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए।
7. पुलिस चौकी खोलने की घोषणा।
8. हायर-सेकेंड्री स्कूल भवन, भंडारपूरी के लिए स्वीकृत 75 लाख को बढ़ाते हुए 1 करोड़ 25 लाख रूपए की स्वीकृति।
9. नवीन प्राथमिक शाला भैंसा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 24 लाख रूपए की घोषणा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।