रायपुर/तिल्दा नेवरा। CG NEWS : आज तिल्दा नेवरा से छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा बडे जिम्मेदारी सौंपकर तिल्दा-नेवरा नगर व क्षेत्रवासियों का मान बढ़ाया जिला रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष तिल्दा-नेवरा के राम पंजवानी को एवँ भा ज पा के रायपुर ग्रामीण व्यापार प्रकोष्ठ के राजेश सेतपाल को बडी जिम्मेदारी व सम्मान के रूप मे छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश उपाध्याक्ष मनोनीत किए गए हैं।
आपको बता दे पूर्व में भी राम पंजवानी कनफ़िड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं इन दोनों की नियुक्ति पर तिल्दा नेवरा शहर एवं समाज का नाम रोशन हुआ है, व्यापारियों में खुशी की लहर छाई हुई है। जिसके लिए बधाई व शुभकामनाएं देने वालो का ताता लगा हुआ है। दोनो सम्मानित लोगों को बधाई देने वालो में छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,भा जपा रायपुर के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, भा ज पा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा एवं सभापति ईश्वर यदु, रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, संतोष यदु, ग्वालिन बाई , पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष शमनलाल खुबचंदानी, किशोर सेतपाल, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुंदर पंजवानी, सुरेश भागवानी, राम संतवाणी, कन्हैया जोतवानी ,बंटी राठी, ,सौरभ जैन, राकी राजपाल, सुधीर केशरवानी, राजू सुखवानी, महेश केशरवानी, प्रेम कोसले तिल्दा-नेवरा के पार्षदों ने भी राम पंजवानी व राजेश सेतपाल को बधाई दी है।