Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : देवेंद्र नगर गुरुद्वारे में मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने टेका मत्था, समाजसेवा के लिए किए गए सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : देवेंद्र नगर गुरुद्वारे में मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने टेका मत्था, समाजसेवा के लिए किए गए सम्मानित

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/30 at 2:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : आज 30 मई 2025 को, सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल जेठ सुदी 4 को मनाया जाता है, जो सिख कैलेंडर के तीसरे महीने का 24वां दिन है। इस दिन को छबील दिवस के नाम से भी जाना जाता है। देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस बहुत ही श्रद्धा और भक्ति से मनाते हुए विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें जत्थे ने शबद कीर्तन किया और संगत को निहाल किया। वहीं ठंडे शर्बत व प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही गुरूद्वारे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर विशेष रूप से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा शामिल हुए और मत्था टेककर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर रक्तदान करने वाले दान वीरों और स्वास्थ्य – रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए चेयरमैन होरा और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। 

- Advertisement -

- Advertisement -

चेयरमैन होरा ने कहा कि गुरु परंपरा की महिमा अपार है और भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान अत्यंत पूज्य माना गया है। इसी गौरवशाली परंपरा में सिख धर्म के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का स्थान विशिष्ट है, जिन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। गुरु अर्जुन देव न केवल धार्मिक संत थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक, कुशल संगठक और ज्ञान के अद्वितीय स्रोत भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मानवता की सर्वोच्चता को महत्व दिया। उनका शहीदी दिवस 30 मई को मनाया जा रहा है। गुरु अर्जुन देव का जीवन शांति, सेवा और ज्ञान के आदर्शों से ओतप्रोत था। राष्ट्र उनके शहीदी दिवस पर उन्हें नमन करता है। वहीं आज सम्मान पाना मेरे लिए गौरान्वित क्षण है, मेरे प्राण इस गुरूद्वारे में बसते है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: नवागढ़ थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप,कार्यवाही की माँग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Next Article CG: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क समर कैंप का आयोजन,अलग-अलग विधाओं में निखारा गया विद्यार्थियों की प्रतिभा

Latest News

CG Crime News: सरगुजा में मानव तस्करी का खुलासा : 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दिल्ली में बेचने का मामला आया सामने
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सरगुजा May 31, 2025
ACCIDENT NEWS : केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, चालक सहित दुर्ग के युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Grand News May 31, 2025
CG Crime News: बिलासपुर में क्रिप्टो मुनाफे का झांसा, पति – पत्नी ने की 6 लाख की ठगी
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 31, 2025
GRAND NEWS : श्री अर्जन देव का शहीदी दिवस के अवसर पर दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा 2 जून को किया जाएगा मीठे शरबत और प्रसाद का वितरण 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?