लुधियाना। Bye Election : पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। बीजेपी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है।
जीवन गुप्ता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री हैं। जीवन गुप्ता आरएसएस के स्वयंसेवक रहने के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान , प्रदेश महामंत्री और प्रदेश के उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर काम कर चुके हैं।
टिकट मिलने के बाद जीवन गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी आलाकमान का आभार जताया है । दूसरी ओर जीवन गुप्ता को टिकट देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही उनको बधाई देने वाले का तांता लग गया है।
