Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/31 at 6:17 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति सराहनीय मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बृजमोहन अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का लंबा अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय खाद्य निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में एफसीआई कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

गफ्फु मेमन ने आगे कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ना केवल एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास की नई परिभाषाएं गढ़ी हैं। राज्य में मंत्री रहते हुए उन्होंने लोक निर्माण, कृषि और स्कूल शिक्षा जैसे अहम विभागों का कुशल संचालन किया है।प्रदेश के राइस मिलर्स स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जनता ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात कहा है।

बता दें कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) भारत सरकार का उपक्रम है, जो देश भर में खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल जैसे अनुभवी नेता की नियुक्ति से इस संस्था की कार्यक्षमता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article CG NEWS : ईमानदारी और सेवा के प्रतीक सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार नेताम को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी ससम्मान विदाई, भावुक हुआ समारोह

Latest News

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?