IPL 2025 MI vs GT : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जबाव में गुजरात की टीम सिर्फ 208 रन ही बना पाई।
साई सुदर्शन ने खेली 80 रनों की तूफानी पारी
गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसके बाद कुसल मेंडिस भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन डटे रहे और 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके लगाए।
गुजरात टाइटंस को आखिरी दो ओवर्स में जीतने के लिए 36 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन टीम सिर्फ 15 रन बना पाई। राहुल तेवतिया ने 16 रन और शाहरुख खान ने 13 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके।
रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (47 रन) ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 84 रनों साझेदारी की और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 9 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 228 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई।