जांजगीर-चाम्पा। CG NEWS: नवीन अपराधिक कानूनों में शामिल किए गये तकनीकी प्रक्रियाओं नवाचारों को घरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इनका समन्वय पुलिसिंग की बुनियादी कार्यशैली में कैसे किया जायें, इसी उद्देश्य को लेकर आज दिनांक 01.06.2025 को पुलिस लाइन जांजगीर में जिले के पुलिस अधि./कर्म. का ई साक्ष्य एवं नवीन कानून के क्रियान्वयन के संबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने, ई- साक्ष्य के बारे में एवं नवीन कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय की अवश्यकता को देखते हुए कैसे बेसिक पुलिसिंग की जमीनी सक्रियता को ई-पुलिसिंग की डिजिटल दक्षताओं से जोड़ा जाए।
जिसमे न्यायसंगत पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवा सुनिश्वित् हो सके। कार्यशाला में ई-साक्ष्य, ई-समंस, आई.ओ. मितान एवं नवीन कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई!