कान्हा तिवारी, बिलासपुर। CG ACCIDENT : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोग गाड़ी के केबिन में बुरी तरह से फंस गए थे।
ये भी पढ़ें : COVID-19 in India : देश में कोरोना का कहर; 24 घंटे में 4 मौत, देखें एक्टिव मरीजों की संख्या
घायलों को गैस कटर की मदद से निकाला गया
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई, जिससे वाहन को काटकर केबिन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।