Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/04 at 8:53 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
SHARE

TODAY’S WEATHER :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। मानसून की समय से 16 दिन पहले प्री-मानसून गतिविधियां शुरू जरूर हुई थीं, लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश की रफ्तार थमी हुई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी थी, पर अब यह नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब तक बारिश शुरू नहीं हुई है।

Contents
तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित23 जिलों में यलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनीक्यों थमा मानसून?राजधानी रायपुर में बादल, लेकिन नहीं बरसे

तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित

बारिश नहीं होने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। औसतन तापमान 4 डिग्री तक बढ़ चुका है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जरूर हुई, लेकिन यह गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

- Advertisement -
Ad image

23 जिलों में यलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से अधिक जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

- Advertisement -

क्यों थमा मानसून?

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ी हैं, जिससे मानसून की गतिविधि ठप हो गई है। आगामी चार से पांच दिनों तक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

- Advertisement -

राजधानी रायपुर में बादल, लेकिन नहीं बरसे

राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, पर बारिश की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं जताई गई है। आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छन्न रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है।

TAGGED: #BIGNEWS, #newsupdate, Chhattisgarh, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, Raipur, TODAYSWEATHER
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Next Article BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या

Latest News

CG NEWS : आर के बूट हाउस में जीएसटी का छापा, टैक्स गड़बड़ी पर देर रात तक चली जांच, ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी खामी
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 26, 2025
अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
NATIONAL देश मनोरंजन June 26, 2025
BIG NEWS
BIG NEWS: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी सफल, जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद... सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी... मौत
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद… सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी… मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?