Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/05 at 7:16 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद।

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के समस्त थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में दो हजार से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपने नाम व परिवार के सदस्यों के नाम पर पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निपटना है।

- Advertisement -

पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता

- Advertisement -

पुलिस विभाग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि

“आज के समय में पर्यावरण में संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की लगातार हो रही कटाई और हरियाली में गिरावट है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखरेख करे।”

नागरिकों से अपील

गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर हरसंभव प्रयास करें। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में एक ठोस कदम है।

विभागों का सहयोग

इस वृक्षारोपण अभियान में वन विभाग और उद्यानिकी विभाग का विशेष सहयोग रहा, जिससे पौधों का चयन, स्थान निर्धारण और पौधों की देखभाल के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी मिला।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Next Article CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?