कोरबा। CG CRIME : जिले के रामपुर स्थित सरकारी आवासीय परिसर में अज्ञात चोरों ने एक चार पहिया वाहन और एक्टिव को पार कर दिया। बताया जा रहा है कि शातिरों ने दीवार फांदकर इस घटना को अंजाम दिया है। सिविल लाइन पुलिस और डाग स्क्वाड की टीम जाँच में जुट गई है।
खबर के अनुसार, मत्स्य पालन विभाग के मनोज कुमार और उनकी शिक्षिका पत्नी सुनीता इस सरकारी आवास में निवासरत है। घर के पीछे दीवार फांदकर भीतर प्रवेश किया। मौके से कर और एक्टिवा की चोरी कर आरोपी फरार हो गए। सुबह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई जिस पर उन्होंने मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी जो घटना के दौरान यहां नहीं थे।