CG NEWS: भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने जांजगीर मे शिक्षा न्याय के लिए प्रेस वार्ता ली और राज्य सरकार पर युक्तियुक्त करण के लिए राज्य सरकार की साजिश बताया।
वहीं नियम विरुद्ध शिक्षकों का स्कूल से तबादला करना और षड्यंत्र के तहत सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नए सेटअप के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूल बंद करने का आरोप लगाया।
सरकार के खिलाफ अब कांग्रेस ने ब्लॉक और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। साथ ही युक्तियुक्तकरण समाप्त नहीं करने पर प्रदेश स्तर मे आंदोलन करने का एलान किया है।