Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/07 at 10:07 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। CG NEWS: संकल्प से सिद्ध अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी 8 जून से 21 जून तक केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ लेकर जन-जन तक पहुँचेगी। इस अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा पिछले ग्यारह वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को देना है। अभियान में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और नगर निकायों के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। वे सीधे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

अभियान के सुचारु संचालन हेतु शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी अभियान प्रभारी आशीष शर्मा, सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। अभियान के प्रभारी आशीष शर्मा ने इससे जुड़ी प्रमुख गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में कई सशक्त और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, आतंकवाद पर कठोर कार्यवाही जैसे कदमों ने देश को एकजुट और सशक्त बनाने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दो बार पूर्ण बहुमत प्राप्त कर तीसरी बार ऐतिहासिक हैट्रिक भी बनाई है। मोदी ने जो संकल्प लिया था उसे एक एक पूरा कर रहे है। यही संकल्प से सिद्धि है।

- Advertisement -

 

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प मोदी सरकार ने लिया है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जो प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में देश का प्रदेश राज्य उन्नति के मार्ग में है।

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लगातार 11 साल पूर्ण किए हैं। इन वर्षों में हर वर्ग के कल्याण और राष्ट्र की उन्नति को प्राथमिकता दी गई है। अब अभियान के तहत गांव गांव चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा प्रेस वार्ता, बाइक रैली और लाभार्थी सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुँचे। इस अवसर पर बैठक में जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी, इस अभियान के सभी मंडल प्रभारी, जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: "संकल्प से सिद्ध" अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ, raipur breaking news, गरियाबंद। CG News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Next Article CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?