Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/08 at 5:42 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 8 जून: छत्तीसगढ़ की पावन माटी से जन्मे, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित श्री युवराज पाण्डेय गुरुजी का आज गरियाबंद जिले में भव्य स्वागत किया गया। जगन्नाथ युवा बल समिति के सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया। यह रैली मालगांव से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक तक पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों ने फूल-मालाओं से गुरुजी का ज़ोरदार स्वागत किया।

पंडित युवराज पाण्डेय तिरंगा चौक से सीधे सिविल लाइन स्थित राम मंदिर पहुँचे, जहाँ आगामी रथ यात्रा को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image

ज्ञात हो कि वर्तमान में पंडित श्री युवराज पाण्डेय की कथा मध्यप्रदेश में चल रही थी, जिसमें वहाँ के श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित होकर भावविभोर हो रहे थे। मध्यप्रदेश में गरियाबंद के इस सपूत की ख्याति देखकर जिलेवासियों में हर्ष का वातावरण है।

- Advertisement -

अपनी कथा यात्रा पूर्ण कर 8 जून को गुरुजी ने छत्तीसगढ़ में पुनः प्रवेश किया। इस शुभ अवसर पर मैनपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं 9 जून, सोमवार को धवलपुर एवं मैनपुर नगर में भी भव्य स्वागत की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

- Advertisement -

गरियाबंद जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर उजागर हो रही है। पंडित युवराज पाण्डेय की उपस्थिति से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण सघन हो गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
Next Article लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?