Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IAS ARRESTED: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONALओडिशादेश

IAS ARRESTED: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/09 at 10:11 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
SHARE

IAS ARRESTED: “सिस्टम पर फिर उठे सवाल… अफ़सरशाही की छवि एक बार फिर दाग़दार… ओडिशा से आई एक हैरान कर देने वाली खबर, जहाँ एक युवा और नया IAS अफ़सर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 2021 बैच के अधिकारी धीमन चकमा को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है, और जब उनके सरकारी आवास की तलाशी ली गई, तो वहां से ₹47 लाख नकद बरामद हुए हैं।”

ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में तैनात उप-कलेक्टर और 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने रविवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
Ad image

आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी से ₹20 लाख की रिश्वत की माँग की थी, जिसके बदले में सरकारी कार्रवाई में राहत देने का वादा किया गया था। व्यापारी ने पहली किस्त के तौर पर ₹10 लाख चकमा को दिए — और इसी दौरान vigilance टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से ₹47 लाख नगद बरामद हुआ — जो अफसर की घोषित संपत्ति से मेल नहीं खाता। बरामदगी के बाद अब आय के स्रोतों की जांच शुरू हो चुकी है।

- Advertisement -

वहीं, इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राज्य के आला अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और माना जा रहा है कि IAS चकमा को निलंबित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।

धीमन चकमा त्रिपुरा राज्य से ताल्लुक रखते हैं और 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी छवि तेज़-तर्रार और युवा नेतृत्वकर्ता की थी, लेकिन ये ताजा घटनाक्रम उनके पूरे करियर पर सवाल खड़े कर रहा है।

नए भारत के नए अफ़सर… लेकिन क्या सच में बदलाव आया है? जब ट्रेनिंग से ही ईमानदारी की कसौटी टूट जाए — तो सवाल ये है कि फिर भरोसा किस पर किया जाए?”

TAGGED: #BIGNEWS, #newsupdate, #update, BREAKING, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, IASARRESTED, latest, news, Odisha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
Next Article CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद

Latest News

Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
RAIPUR NEWS : युवती से मिलने गार्डन पहुंचा युवक, बात करते ही दो युवकों ने मारा चाकू
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
CG NEWS : IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक, कहा – नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?