Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/09 at 8:56 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
SHARE

RAIPUR MANGO FESTIVAL: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में जापान का ‘मियाजाकी’ आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। यह दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है, जिसकी कीमत ₹3.45 लाख प्रति किलो बताई गई है। इस महोत्सव में देशभर के 450 से अधिक किसानों ने 2000 से ज्यादा किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई।

छत्तीसगढ़ के बस्तर के जंगलों से लेकर अफगानिस्तान, थाईलैंड और फिलीपींस जैसी जगहों से लाई गई आम की विदेशी वैराइटी लोगों को खासा लुभा रही है। यहां आम की लंबाई 2 इंच से लेकर 15 इंच तक देखने को मिल रही है।

- Advertisement -
Ad image

सूरजपुर जिले के रिटायर्ड जनरल मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने मियाजाकी और अन्य विदेशी आमों की खेती अपने निजी बागान में की है। इन महंगे आमों की रखवाली दो अल्सेशियन कुत्ते और CCTV कैमरों से की जाती है।

- Advertisement -

महोत्सव में पाकिस्तान की दो वैराइटी ‘हूर पाकिस्तानी’ और ‘सिंधू’ भी प्रदर्शित की गईं। हालांकि ‘हूर पाकिस्तानी’ की नेम प्लेट बाद में हटा ली गई। आयोजकों के अनुसार, नाम को लेकर भ्रम और आपत्ति के चलते यह फैसला लिया गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी महोत्सव का दौरा किया और सबसे बड़े आम को हाथ में लेकर फोटो खिंचवाए। उन्होंने कहा कि आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता—यहां की दुर्लभ किस्में इस बात का प्रमाण हैं। उन्होंने बीजापुर की ‘हाथीझुल’ किस्म की तारीफ की, जिसका एक फल 2 से 4 किलो वजनी होता है।

राष्ट्रीय आम महोत्सव 9 जून तक आम जनता के लिए खुला है, जहां आम प्रेमी न केवल विविध किस्मों का आनंद ले सकते हैं, बल्कि कुछ पौधों और उत्पादों को खरीद भी सकते हैं।

TAGGED: CGBIGNEWS, cgnews, Chhattisgarh, CMSAI, GRANDNES, GRANDUPDATE, MANGOFESTIVAL, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Next Article INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?