Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमदेश

Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/09 at 2:30 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

डेस्क। Raja Murder Case : इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई से लापता थे। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की गहरी खाई से मिला था। शव मिलने के बाद से ही पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी, जिससे मामले को लेकर कई संदेह गहराते गए।

- Advertisement -
गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी। सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।

इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

- Advertisement -

शिलांग और इंदौर पुलिस के बीच 36 घंटे तक चला ज्वाइंट ऑपरेशन सफल रहा। इस दौरान विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश राजपूत नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी विक्की रघुवंशी अभी भी फरार है।

सोहरा थाने में दर्ज है केस

राजा रघुवंशी की हत्या का केस मेघालय के सोहरा थाने में दर्ज किया गया है। मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी और मेघालय के डीजीपी लगातार संपर्क में थे। अब शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है, जहां वह सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। इस बीच, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने दावा किया है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

TAGGED: Indore Couple Case:, Meghalaya Murder Case, Raja Murder Case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा  Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Next Article Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर

Latest News

TRANSFER
CG BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
Grand News June 30, 2025
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Breaking News NATIONAL June 30, 2025
SPORTS NEWS : 21 वी छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, मुख्य अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?