Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/10 at 11:13 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
SHARE

गरियाबंद। Big Breaking: सोमवार को राजिम अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पिताईबंद रेत घाट में पत्रकारों के साथ मारपीट होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तत्काल हरकत में आते हुए प्रशासन ने दो चैन माउंटेन मशीन और दो हाईवा को जप्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में मारपीट के मुख्य आरोपी सहित उनके तीन सहयोगियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। चारों के विरुद्ध मारपीट, जान लेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सोमवार को दोपहर राजिम से 5-7 किमी दूर पिताईबंद में चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन की न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों पर रेत खदान चला रहे हैं दबंगईयों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पहले पत्रकारों को कवरेज करने से रोका उनके साथ बदसलूकी की और फिर मारपीट कर दी। पत्रकारों को मौके से किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान दबंगईयों ने उनके बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोशल मिडिया में पत्रकारों के साथ हुई घटना का विडियो सामने के बाद पूरा प्रशासन सकते में आ गया।

- Advertisement -
Ad image

मामला गंभीर होने के चलते कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश में राजिम एसडीएम विशाल महाराणा तत्काल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया और फिर तत्काल अवैध रेत घाट के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर दो चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया। इसके अलावा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा भी जप्त की गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। महज कुछ ही घंटे में घटना में शामिल चार आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे राजिम लाया गया है।

- Advertisement -

एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि फतेहगारों के साथ मारपीट की घटना के बाद दो चैन माउंटेन मशीन और दो युवक को जप्त किया गया है पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मारपीट में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

- Advertisement -
TAGGED: BIG BREAKING
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Guard of honour : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे को दिया गया गार्ड ऑफ हॉनर, मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष सिंह सहित मंत्रीगणों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि 
Next Article CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से दो मजूदरों की मौत, थककर ट्रैक पर ही सो गए थे 

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 10, 2025
CG NEWS: किसानों के साथ धोखा समिति का बीज निकाल रहा गुणवत्ताहीन…
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने तालाब के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया।
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: अमर वाटिका में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?