रायपुर, 10 जून 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने 8 नगर पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी है।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें शामिल हैं:
1. अविनाश पुकाल – वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), बस्तर, जिला दंतेवाड़ा बनाया गया है।
2. आदित्य कुमार शुक्ला – वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला नारायणपुर पदस्थ किया गया है।
3. रोहित कुमार शाह – सरगुजा के नगर पुलिस अधीक्षक थे, अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है।
4. रिंकू कुमार मीणा – कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला बीजापुर भेजा गया है।
5. अमन कुमार सिंह – रायपुर के नगर पुलिस अधीक्षक, अब बनेंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला बीजापुर।
6. आकांक्षा श्रीमाल – जगदलपुर की नगर पुलिस अधीक्षक, अब होंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा।
7. अजय कुमार – सिविल लाइन, रायपुर के नगर पुलिस अधीक्षक रहे, अब बनेंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।
8. अक्षय प्रमोद सावन – बिलासपुर के नगर पुलिस अधीक्षक से अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला कोंडागांव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।