Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर करने वाला था खुदकुशी, तभी पहुंच गई पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

CG CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर करने वाला था खुदकुशी, तभी पहुंच गई पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/11 at 4:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

सरगुजा। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां पति ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नर्मदापुर के माझापारा गांव निवासी संझई माझी (32) और प्रियंका माझी (07) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति सुशील माझी (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

यह है पूरा मामला 

- Advertisement -

दरअसल, सुशील माझी की मानसिक हालत एक महीने से ठीक नहीं थी। वो पागलों की तरह हरकत करता था। बुधवार सुबह 7 बजे उसने घर में खुद को बंद कर लिया। घर पर उसकी पत्नी संझई माझी और बेटी प्रियंका भी थी। सुबह करीब 11 बजे पत्नी-बेटी को आसपास के लोगों ने चिल्लाते सुना। फिर अचानक घर से आवाज आनी बंद हो गई।

इसके बाद आसपास के लोगों ने सुशील माझी के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला, तो ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया। ग्रामीणों ने छप्पर उजाड़कर कमरे में झांका तो अंदर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सुशील माझी खुद फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था।

छप्पर के रास्ते ग्रामीण अंदर घुसे। सबसे पहले घर पर घुसने वाले भोदल राम पर सुशील माझी ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। अंदर से दरवाजा खोलने के बाद पुलिस ने सुशील माझी को गिरफ्तार कर लिया।

 बिना इलाज कराए हो गया था ठीक 

सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। बीच में वो खुद ही ठीक हो गया था।

लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्ची को मार डाला। बता दें कि, सुशील माझी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई भी नहीं है। घर में वो पत्नी और बच्ची के साथ ही रहता था। घटना की जानकारी उसके नजदीकी रिश्तेदारों को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG 10th-12th Board 2025 : जारी हुई 10वीं-12वीं बोर्ड की द्वितीय मुख्य परीक्षा की डेट.., जानें कब होगी परीक्षा  CG 10th-12th Board 2025 : जारी हुई 10वीं-12वीं बोर्ड की द्वितीय मुख्य परीक्षा की डेट.., जानें कब होगी परीक्षा 
Next Article CG NEWS : खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक गिरा मलबा, एक मजदुर की मौत, दूसरा घायल 

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?