Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: रायगढ़ में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहायक उपकरण, नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: रायगढ़ में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहायक उपकरण, नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/11 at 7:18 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा नगर निगम के ऑडिटोरियम में एक विशेष परीक्षण शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एलिमको जबलपुर के माध्यम से किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जिले के पात्र दिव्यांग जनों को निःशुल्क सहायक उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करना है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुशील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन एलिमको जबलपुर के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में 40 जरूरतमंद दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है, जिन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार एक माह बाद उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर में एलिमको जबलपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और आवश्यकता आधारित है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि उपकरणों में व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, चलने के सहारे जैसे जीवन उपयोगी सहायक उपकरण शामिल हैं। इसी अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। सुशील सिंह ने बताया कि वर्तमान में नशा युवाओं के बीच विकलांगता का एक बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में होने वाली दुर्घटनाएं न केवल नशा करने वालों के लिए, बल्कि निर्दोष नागरिकों के लिए भी घातक सिद्ध हो रही हैं।

- Advertisement -

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ ली और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। समाज कल्याण विभाग का यह प्रयास जिले में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: Disabled people and senior citizens will get assistive devices in Raigarh, CG NEWS: रायगढ़ में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहायक उपकरण, emphasis on de-addiction campaign also, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : 21 पदोन्नत DSP की पोस्टिंग का आदेश जारी, नक्सली क्षेत्रों में होंगे तैनात, देखें पूरी लिस्ट 
Next Article CG NEWS: घरघोड़ा में फर्जी F.I.R. को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना घेराव की कोशिश विफल

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?