Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: घरघोड़ा में फर्जी F.I.R. को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना घेराव की कोशिश विफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS: घरघोड़ा में फर्जी F.I.R. को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना घेराव की कोशिश विफल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/11 at 7:35 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

घरघोड़ा। CG NEWS: घरघोड़ा थाना में दर्ज एक कथित फर्जी एफ.आई.आर. को लेकर घरघोड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक से जय स्तंभ चौक तक जुलूस निकालते हुए घरघोड़ा थाना का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

थाना घेराव की सूचना पहले से मिल जाने के कारण प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए अनुविभागीय कार्यालय के सामने बेरिकेड्स लगा दिए थे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता थाना परिसर तक नहीं पहुंच सके और उनका काफिला अनुविभागीय कार्यालय के पास ही रोक दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

वहीं, मौके पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रमेश मोर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घरघोड़ा थाना में एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठी एफ.आई.आर. दर्ज की गई है, जो पूरी तरह से फर्जी है। कांग्रेसजनों ने इस एफ.आई.आर. को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

- Advertisement -

- Advertisement -

साथ ही, उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस को निलंबित करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे रायगढ़ एस.पी. कार्यालय का घेराव करेंगे और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आंदोलन शांतिपूर्ण रहा लेकिन कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ झलक रहा था।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में झूठे मामलों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और यदि आम जनता के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।

यह प्रदर्शन क्षेत्र में राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है और अब सबकी निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, attempt to surround the police station failed, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: Fake FIR in Gharghoda. Congress's demonstration regarding this, CG NEWS: घरघोड़ा में फर्जी F.I.R. को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, ग्रैंड न्यूज़, घरघोड़ा। CG NEWS:, थाना घेराव की कोशिश विफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: रायगढ़ में दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहायक उपकरण, नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर
Next Article CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास: डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार – मुख्यमंत्री

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?