Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Air India Plane Crash : अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, शवों की पहचान करना मुश्किल, परिजनों से मांगे गए DNA सैंपल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Air India Plane Crash : अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, शवों की पहचान करना मुश्किल, परिजनों से मांगे गए DNA सैंपल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/12 at 6:38 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

डेस्क। Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया है। विमान में 242 लोग सवार थे। टेक ऑफ करते ही विमान गिर गया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे में सिविल अस्पताल की बिल्डिंग अतुल्यम को भी नुकसान हुआ है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश की खबर ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने इस दुर्घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि विमान में कुल 242 यात्री और बाकी 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे में प्लेन में सवार सभी यात्रियों की मौत होने की खबर है। गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। सभी 242 यात्री की जान जाने से आज का दिन भारत के लिए काला दिन बन गया है।

 

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। सभी मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए है।

ALSO READ : Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर! सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौतें


प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

ALSO READ : Ahmedabad Plane Crash : रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द


बता दें कि एयर इंडिया के मुताबिक, AI171 फ्लाइट दोपहर 13.38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। यह फ्लाइट एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, जो उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक मौजूद थे।

दुर्घटना के बाद रेस्क्यू टीमों ने तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार, घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल दुर्घटना की वजहों की जांच की जा रही है। DGCA और अन्य संबंधित एजेंसियों को घटना की सूचना दे दी गई है। एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि वे अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह हादसा भारत के विमानन इतिहास में एक और चिंताजनक घटना के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें यात्रियों की जान को बड़ा खतरा पैदा हुआ है। फिलहाल एयर इंडिया और प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ALSO READ : Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश : अब तक 30 यात्रियों के मौत की खबर, पूर्व सीएम भी थे सवार, हादसे का वीडियो आया सामने 


2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।


अहमदाबाद में कहां है मेघानी नगर?

मेघानी नगर अहमदाबाद जिले में पड़ता है। यह अहमदाबाद का मशहूर इलाका है। अहमदाबाद शहर से मेघानी नगर 5.6 किमी दूर है। मेघानी नगर अहमदाबाद के पूर्वी भाग में स्थित है। इस इलाके का पिनकोड 380016 है। यह इलाका अहमदाबाद छावनी, कलापी नगर और नरोदा रोड के पास है। मेघानी नगर में सिविल अस्पताल कैंपस भी है। इसके अलावा कई अन्य निजी अस्पताल भी हैं। यहां पर कई रिहायशी इलाके भी हैं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से जाने में लगते हैं सिर्फ तीन मिनट

मेघानी नगर से अहमदाबाद हवाई अड्डे कार से जाने में तीन मिनट लगते हैं। मेघानी नगर और अहमदाबाद हवाई अड्डा कार द्वारा लगभग 2.00 किमी दूर हैं। जियोआईक्यू रिपोर्ट के अनुसार, मेघानी नगर में 25801 की आबादी है। जनसंख्या में 12207 महिलाएं और 13594 पुरुष हैं। यह क्षेत्र आकार में लगभग 1.07 वर्ग किलोमीटर है।

ALSO READ : BIG BREAKING : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा एअर इंडिया का प्लेन, 133 यात्री थे सवार 

TAGGED: # latest news, Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates:, Air India Plane Crash, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, PLANE CRASH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : भीषण सड़क हादसे के बाद कार जलकर खाक, देखें वीडियो CG VIDEO : भीषण सड़क हादसे के बाद कार जलकर खाक, देखें वीडियो
Next Article CG NEWS: रेत माफियाओं के द्वारा फायरिंग मामले में पार्षद सहित दो गिरफ्तार

Latest News

CG CRIME : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
CG CRIME : डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
कोरबा छत्तीसगढ़ June 13, 2025
आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
CG : आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब जिला प्रशासन के द्वारा यहां फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करने की योजना पर काम किया जा रहा है इसके लिए लगातार पिछले कुछ वर्षों से यहां सर्वे का काम चल रहा था जो अब आने वाले समय में अंतिम रूप लेने
CG: शहर में 250 से 300 की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर ब्रिज… ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी सुगमता, जाम से मिलेगी निजात
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?