Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 265 लोगों की मौत, आज सुबह 8:30 बजे PM मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 265 लोगों की मौत, आज सुबह 8:30 बजे PM मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/13 at 7:39 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

अहमदाबाद।

गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 265 में से 264 लोगों की मौत हो गई है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में सवार 242 यात्रियों और 23 क्रू मेंबर्स में से केवल एक व्यक्ति को जीवित बचाया जा सका है।

- Advertisement -
Ad image

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। घटनास्थल से शवों को निकालने और पहचान की प्रक्रिया जारी है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे सबसे पहले हादसे के स्थान का निरीक्षण करेंगे और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती इकलौते बचे यात्री से मिलेंगे और घायलों की स्थिति की जानकारी लेंगे।

- Advertisement -

गुजरात सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए विमानन विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

यह हादसा देश के विमानन इतिहास की सबसे भीषण घटनाओं में शामिल हो गया है। पूरा देश इस त्रासदी पर शोक में डूबा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Next Article Ahmedabad Plane Crash: 265 लोगों की मौत, पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर Ahmedabad Plane Crash: 265 लोगों की मौत, पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर

Latest News

RAIPUR CRIME : एक तरफा प्यार में नाबालिग लड़की का मर्डर, आरोपी युवक गिरफ्तार, पढ़िए वारदात को पूरी कहानी 
RAIPUR CRIME : एक तरफा प्यार में नाबालिग लड़की का मर्डर, आरोपी युवक गिरफ्तार, पढ़िए वारदात को पूरी कहानी 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG Video : टूटा पुल, तेज बहाव और दर्द से कराहती मां: जशपुर में मितानिन ने दिखाई इंसानियत सड़क किनारे कराई डिलीवरी- देखें वीडियो
CG Video : टूटा पुल, तेज बहाव और दर्द से कराहती मां: जशपुर में मितानिन ने दिखाई इंसानियत सड़क किनारे कराई डिलीवरी- देखें वीडियो
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ जशपुर July 4, 2025
CG BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी 
CG BREAKING : मानसून आगमन के साथ ही बोर खनन पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
SAMODA : कुसमुंद में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत 
SAMODA : कुसमुंद में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत 
Grand News रायपुर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?