Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aadhaar Free Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Aadhaar Free Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/14 at 2:34 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

Contents
किनके लिए जरूरी है डॉक्यूमेंट के साथ आधार अपडेट?आधार अपडेट के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरतखुद से कैसे करें आधार अपडेट

डेस्क। Aadhaar Free Update : UIDAI ने एक बार फिर देश के करोड़ों आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख को अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले डॉक्यूमेंट के साथ फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी लेकिन अब इसे 14 जून 2026 कर दिया गया है। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।

- Advertisement -
Ad image

https://twitter.com/UIDAI/status/1933713650084425880

 

किनके लिए जरूरी है डॉक्यूमेंट के साथ आधार अपडेट?

सरकार की ओर से कहा गया है कि जिनके पास भी 10 साल या इससे पुराना आधार कार्ड है उन्हें पहचान और एड्रेस प्रूफ के साथ अपने आधार को अपडेट करना होगा यानी यदि आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस अवधि में एक बार भी आधार अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपडेट कराना होगा, नहीं तो आपका आधार कार्ड रद्द भी हो सकता है।

आधार अपडेट के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2026 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

खुद से कैसे करें आधार अपडेट

  • मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
  • अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
  • इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
TAGGED: Aadhaar, Aadhaar Free Update, Free Aadhaar Card, Free Aadhaar Card Update Date
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ahmedabad Plane Crash : भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 275 
Next Article CG : दावे बनाम हकीकत: पत्थलगांव बस स्टैंड में शौचालय की सुविधा पर उठा सवाल CG : दावे बनाम हकीकत: पत्थलगांव बस स्टैंड में शौचालय की सुविधा पर उठा सवाल

Latest News

CG NEWS : दो साल के बच्चे ने निगल लिया चना, इलाज के दौरान मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
CG News: करंट से चिपक कर प्लंबर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार को बताया मौत का जिम्मेदार
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 26, 2025
breaking news: छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा के घने जंगलों में नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार और बारूद बरामद!
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ नक्सलवाद July 26, 2025
26 जुलाई: जब तिरंगे ने छूई आसमान की छाती,और विक्रम बत्रा की गूंज बनी हर दिल की बात — ‘दिल मांगे मोर’। शौर्य को प्रणाम, भारत को सलाम।
Grand News July 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?