रायगढ़। CG BREAKING : प्रगति नगर में नए मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है। भारी पुलिस बल और निगम की टीम मौके पर मौजूद है। तोड़फोड़ के पूर्व वार्डवासियों के घरों से समान खाली कराए गए। आधा दर्जन जे सी बी और ट्रैक्टर के साथ निगम का तोडू दस्ता मुस्तैद है। वहीं इस दौरान विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, महिलाएं अपने घर को बचाने के लिए जमकर विरोध कर रही है, इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह सहित अन्य कई महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, तोड़फोड़ की प्रक्रिया फिर से जारी है।