दुर्ग। CG NEWS : जिले के ग्राम खजरी में एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन पर एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है, जिसका हर व्यक्ति ने दिल खोलकर स्वागत किया। जहां एक ओर अधिकतर लोग जन्मदिन पर लाखों रुपये खर्च कर जश्न मनाते हैं, वहीँ मनोज राजपूत ने एक नया संदेश दिया, हरियाली फैलाकर, जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही असली उत्सव है।
ग्राम खजरी के मूल निवासी मनोज राजपूत एक नामचीन बिल्डर भी हैं, पर उनके दिल का लगाव गांव की जड़ों साथ ही हरियाली, पर्यावरण सुरक्षा और गरीब लोगों की जरूरतें साथ रखा हुआ है। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ 300 पेड़ लगाए गए, बल्कि साथ ही गरीब लोगों का मुफ्त इलाज भी किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ लिया। वहीं मनोज राजपूत ने बताया मैंने अपना जन्मदिन शहर या होटल्स में नहीं मनाकर गांव, उनके लोगों, हरियाली और जरूरतमंद साथियों के साथ मनाकर एक संदेश दिया है, हम साथ साथ फलें-फूलें। उनके प्रयास ने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया, जिसका हर व्यक्ति ने समर्थन किया।
गांव के एक अनुभवी बुजुर्ग ने कहा की मुक्तिधाम सहित हर स्थान पर लगाए गए 300 पेड़ों की सुरक्षा हम सब साथ देंगे। उनके इस विश्वास ने एकजुटता का संदेश दिया, साथ ही हरियाली फैलाकर पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा भी दी।ग्राम खजरी की यह प्रेरक पहल दर्शाती है कि जन्मदिन केवल एक उत्सव ही नहीं, जनसेवा का भी एक मौका है, एक मौका हरियाली बोने का, जरूरतमंद लोगों की साहायता का, एकजुट होने का, एक साथ नए भविष्य की नींव रखने का।