गरियाबंद। देश में केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत का अमृत काल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गरियाबंद जिले के मलेवा अंचल मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पुरोधाओं के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया।
पारस ठाकुर का संबोधन : 11 वर्ष की गौरवगाथा
सभा को संबोधित करते हुए पारस ठाकुर ने कहा —
“हम सभी आज उस ऐतिहासिक यात्रा का स्मरण कर रहे हैं जब 2014 में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत की। इन 11 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास के मंत्र से भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, भव्य राम मंदिर निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाई है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितगण
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल, महामंत्री ईश्वर वर्मा , नारायण सिन्हा, रामेश्वर कंवर, टंकेश्वर सोरी ,गैंद लाल दिवान ,कुशल ध्रुव, कृष्ण कुमार, भुवेंद्र मरकाम, ललित नागेश ,भोजलाल आदि कार्यकता उपस्थित थे।