RAIPUR : रायपुर में आज सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा PHE विभाग के प्रमुख अभियंता टी.डी. शांडिल्य से भेंट कर संघ द्वारा अवगत कराया गया कि, 50 हैंडपंप तकनीशियनों की सीधी भर्ती के स्थान पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनके योग्यता अनुसार भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभाग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती में छूट का लाभ देकर नियमितिकरण किए जाने के संबंध में कर्मचारियों के मुद्दे को संगठन के द्वारा रखा गया। इस पर प्रमुख अभियंता महोदय ने मामला शासन के स्तर का बता कर आगे शासन स्तर पर संगठन के माध्यम से पत्राचार करने की बात कही गयी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 100 दिनों में समिति बनाकर नियमितिकरण का वादा कर सत्ता में आयी। किंतु सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया जाना उचित नहीं है जोकि किये गये चुनावी वादे के विपरीत है। वर्तमान में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा भी आदेश जारी कर 10 वर्ष से अधिक समय तक कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने का मामला विचाराधीन की बात कही गयी, साथ ही कार्य से पृथक कर्मचारी की कार्य वापसी, श्रम सम्मान का समय पर सभी को लाभ जैसे विषयों पर लोक स्वास्थ विभाग के प्रमुख अभियंता शांडिल्य से रायपुर कार्यालय में भेंट- मुलाकात कर चर्चा की गयी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के साथ PWD विभागीय प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ठाकुर, PHE विभागीय प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी एवं बस्तर जिला सचिव केलेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।