Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG CRIME NEWS : नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/19 at 2:36 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG CRIME NEWS : नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी 
CG CRIME NEWS : नगर निगम के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या, खाली मैदान में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। श्रीराम परिसर के पीछे खाली मैदान में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थिलेश मारकंडे के रूप में हुई है, जो नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था। खून से सना शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का विवेचना कर रही है।

- Advertisement -

दरअसल भिलाई तीन स्थित श्री राम परिसर के पीछे खाली मैदान में युवक की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, क्राइम डीएसपी अजय सिंह और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मैदान से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है।मृतक के भाई ने बताया कि थिलेश पिछले दो दिनों से बाहर जाने की बात कर रहा था और बिना कपड़े के ही घर से निकल गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः गुरुवार सुबह उसका शव खाली मैदान में मिला।

- Advertisement -

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि हत्या की जांच को गंभीरता से लिया गया है। तकनीकी टीमों की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, निजी रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। क्षेत्रवासियों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

TAGGED: # latest news, #CG CRIME NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : 5 हजार में से 3,800 किलो विस्फोटक बरामद, लूटकांड का मास्टरमाइंड नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की चिंता अब भी बरकरार  
Next Article Chhattisgarh : सेंट्रल जेल में कैद पूर्व मंत्री लखमा से मिलने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, अस्वस्थ होने पर जताई चिंता Chhattisgarh : सेंट्रल जेल में कैद पूर्व मंत्री लखमा से मिलने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, अस्वस्थ होने पर जताई चिंता

Latest News

CG NEWS: धरमजयगढ़ के आमापाली में जनजातीय शिविर, लाभांवित हुए सैकड़ों लोग
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, जिस विधानसभा को बड़े भाईयों का आशीर्वाद मिले वहां विकास की गंगा बहती रहेगी– अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
CG NEWS : श्री महादेव महासंघ डूमरतराई द्वारा छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न 
Grand News June 19, 2025
“Crime Against Women in Odisha: ओडिशा में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर कांग्रेस सख्त, खड़गे ने बनाई 5 सदस्यीय जांच टीम
Grand News ओडिशा June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?