Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद : राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था पर जताई संतोष, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद : राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था पर जताई संतोष, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/19 at 6:19 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद। बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य भकार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गरियाबंद जिले के नहरगांव स्थित भकार गृह निगम शाखा और गोदाम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडारण व्यवस्था, चावल की गुणवत्ता और भंडारण की तकनीकी व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने गोदाम में चावल की सुरक्षा, रख-रखाव और भंडारण के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था बेहतर है और इसी तरह गुणवत्ता और मानक को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने गोदाम प्रबंधन को निर्देशित किया कि अनाज की सुरक्षा और गुणवत्तायुक्त भंडारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें।

- Advertisement -
Ad image

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष चंदूलाल साहू के साथ गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंडल अनूप भोंसले अजय रोहरा नोडल अधिकारी बी.एल. नोडल, किरण राय डी.एम., अन्य वरिष्ठ नेता, अधिकारी और निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गोदाम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर भंडारण प्रणाली को देखा और जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की।

- Advertisement -

निरीक्षण के बाद अध्यक्ष साहू ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निगम के परिसरों में हरियाली बढ़ाना आवश्यक है, ताकि हम अपनी जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रख सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे वृक्षों की देखरेख करें और परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखें।

- Advertisement -

अध्यक्ष ने अपने निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार करें तथा किसानों से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की।

यह निरीक्षण कार्यक्रम निगम की कार्यप्रणाली को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था पर जताई संतोष, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
Next Article CG NEWS : पीएम आवास योजना में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित, सहायक कर्मचारी और आवास मित्र को भी नोटिस

Latest News

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Grand News देश June 19, 2025
Tej Pratap: मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना…पिता लालू यादव की फोटो देखते हुए तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा इशारा, तेज प्रताप की बगावत से बिहार की सियासत में भूचाल
Grand News June 19, 2025
CG News : खेती-किसानी बचाने सड़कों पर उतरे खपरी के ग्रामीण, एथेनॉल प्लांट लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 19, 2025
CG News : ग्राम दोन्दे खुर्द के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम , ग्राम में शराब दुकान संचालन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश 
Grand News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?