Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/20 at 12:19 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

डेस्क। GRAND NEWS : गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून गुरुवार को एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 के भयावह हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 265 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250619-WA0219.mp4

जहां एक ओर हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों ने संकट की इस घड़ी में निस्वार्थ भाव से तुरंत मोर्चा संभाला। दुर्घटना के बाद संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।

- Advertisement -
Ad image

जानिए कैसी रही स्वयंसेवकों की भूमिका

कई स्वयंसेवकों ने पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। स्वयंसेवकों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद की। घायलों को रक्तदान और तात्कालिक चिकित्सा सहायता दिलाने में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।

खाद्य एवं जल की व्यवस्था :

संघ कार्यकर्ताओं ने मौके पर जरूरतमंद लोगों और परिजनों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। साथ ही दुर्घटना स्थल और अस्पतालों के बाहर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में भी स्वयंसेवकों ने अहम योगदान दिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी वे पुलिस के साथ सहयोग करते नजर आए। वहीं घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था में भी स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही।

सेवा का संकल्प

घटना के बाद देर रात तक स्वयंसेवक अस्पतालों के बाहर और राहत केंद्रों पर अपनी सेवाएं देते रहे। भीड़ को संयमित करने से लेकर आपातकालीन व्यवस्थाओं को संभालने तक, हर मोर्चे पर संघ के कार्यकर्ता डटे रहे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आपदा या विपत्ति के समय हमेशा सबसे पहले सेवा कार्यों में सामने आते रहे हैं। चाहे बाढ़ हो, भूकंप हो या युद्ध की स्थिति संघ के स्वयंसेवक हर बार सेना और आपदा प्रबंधन बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्यों में शामिल रहे हैं। संकट के समय संघ के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास
Next Article June 20, 2025: Horoscope: कौन बनेगा आज किस्मत का बाज़ीगर? जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!

Latest News

CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CRIME NEWS: इंटरनेशनल रैंकिंग वाली बेटी को पिता ने उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात
Grand News क्राइम July 11, 2025
World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां
Grand News देश July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?